अगर आप आधार कार्ड धारक हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार ने आधार कार्ड के नामांकन और उसमें बदलाव (अपडेट) से जुड़े नियमों में अहम परिवर्तन किए हैं भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इस संबंध में नई अधिसूचना जारी की है। आइए जानते हैं इन नए नियमों के बारे में विस्तार से।
आधार अपडेट के लिए नया नियम
UIDAI समय-समय पर आधार से संबंधित प्रक्रियाओं को आसान और प्रभावी बनाने के लिए बदलाव करता रहता है। अब आधार में जानकारी अपडेट करवाना पहले से ज्यादा सुविधाजनक हो गया है UIDAI ने नामांकन और अपडेट के लिए नए फॉर्म लागू किए हैं, जो विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित हैं।
फॉर्म 1 – अगर आप 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं और आप भारतीय निवासी हैं तो इस फार्म के द्वारा आप आधार कार्ड बनवा और अपडेट करवा सकते हो।
फॉर्म 2 – ऐसे एनआरआई जिनके पास भारत से बाहर का पता है, वे इस फॉर्म का उपयोग करेंगे।
फॉर्म 3 – भारत के पते वाले एनआरआई के लिए यह फॉर्म है।
फॉर्म 4 – 5 से 18 वर्ष तक की उम्र के वे एनआरआई बच्चे जिनका पता विदेश में है, इस फॉर्म से आवेदन करेंगे।
आधार कार्ड अपडेट की समय सीमा अनिवार्य
UIDAI ने वर्ष 2025 में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिसके अनुसार हर आधार कार्ड धारक को अपने आधार में दर्ज जानकारी जैसे पता, मोबाइल नंबर, फोटो आदि को हर 10 वर्षों में एक बार अनिवार्य रूप से अपडेट करना होगा यदि आपने पिछले 10 सालों में अपने आधार कार्ड में कोई भी अपडेट नहीं कराया है, तो आपको यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करनी चाहिए। इस नियम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आधार डाटा सटीक और वर्तमान जानकारी पर आधारित हो।
ऑनलाइन अपडेट प्रक्रिया अब पहले से आसान
अब आधार कार्ड की कई जानकारियाँ ऑनलाइन माध्यम से भी अपडेट की जा सकती हैं।
• नाम
• जन्मतिथि
• पता
• लिंग
पहले इन जानकारियों को अपडेट करने के लिए आधार केंद्र जाना जरूरी होता था, लेकिन अब इन्हें UIDAI की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से घर बैठे अपडेट किया जा सकता है।